बॉलीवुड डेस्क: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। एक्टर की मौत की खबर हर तरफ आग की तरह फैल चुकी है। फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है कि, सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। टेलीवि़न इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा मनोरंजन जगत इस समय शोक में डूबा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हनीसिंह की फैंस ने की तारीफ
इसी बीच सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भी एक्टर के निधन के बाद एक ऐलान किया है। दरअसल, हनी सिंह अपने नए गाने कांटा लगा का टीजर गुरुवार को 3 बजे रिलीज करने वाले थे। लेकन सिद्धार्थ शुक्ला की निधन की खबर से हर कोई गमगीन है और शोक में है। ऐसे में हनी सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए सिद्धार्थ के देहांत पर दुख जताया और लिखा – ‘हम सभी के चहते सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चलते, हम ने कांटा लगा के टीजर को 5 सितंबर, 3 बजे जारी करने का फैसला किया है’ । जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग हनी के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।
RAED MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
