Sunday , 26 July 2026

गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ से बचाने के लिए दिए ये खास निर्देश

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी मानसून से पहले अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ से बचाने के लिए टांगरी नदी के तटबंध को ऊंचा और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए चारदीवारी निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गृहमंत्री अनिल विज आज यहां चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसरंचना विकास निगम, शहरी स्थानीय निकाय और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया की एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
गृहमंत्री ने कहा कि बीते मानसून की बरसात तथा पहाड़ों में हुई अधिक बारिश के कारण अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया में टांगरी नदी के पानी ने काफी नुकसान पहुंचाया था। इस आपदा को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ से बचाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं जिससे भविष्य में इस प्रकार की कोई भी आपदा न हो सकें।

अनिल विज ने अधिकारियों को अंबाला की इण्डस्ट्रियल एरिया की सडकों, ड्रेनेज सिस्टम के साथ-साथ बिजली इत्यादि की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। गृह मंत्री ने प्लॉट जोनिंग के संबंध में कहा कि प्लाट जोनिंग के लिए कैबिनेट सब-कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। इसी प्रकार, गत मानसून के दौरान औद्योगिक एरिया में हुए नुकसान की भरपाई के संबंध में विज ने बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *