Sunday , 26 July 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को दिया खास तोहफा, कहा- मोदी सरकार रखेगी उनके परिवार का ध्यान

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के जवानों को एक खास तोहफा दिया है। शाह ने कहा कि, सीएपीएफ को कोई चिंता के बगैर देश की सुरक्षा करनी चाहिए और मोदी सरकार उनके परिवार का ध्यान रखेगी।’ गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि धनवंतरी पूजा के पावन अवसर पर सीएपीएफ को स्वास्थ्य कार्ड का वितरण शुरू किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाह ने ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ स्वास्थ्य कार्ड जारी किया

गृहमंत्री ने एक कार्यक्रम में ‘आयुष्मान सीएपीएफ’ स्वास्थ्य कार्ड जारी किया और पहला कार्ड राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो को सौंपा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही सुरक्षा बलों के हितों को सर्वोच्च महत्व दिया है और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *