हिसार, 21 अप्रैल 2019 : भारतीय जनता पार्टी के हिसार लोकसभा से प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता बृजेन्द्र सिंह का नामांकन करवाने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने हिसार लघु सचिवालय पहुंचकर चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।
नामांकन के बाद बृजेंद्र सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े चार साल में क्षेत्र में समान विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मुद्दे को लेकर वे चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव में जीत के बाद क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण स्तर की समस्याओं को दूर किए जाने की बात कही। राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने भी इस दौरान पत्रकारों से बात की और जनता के उत्साह व् मिल रहे समर्थन के आधार पर भारी मतो से पार्टी की जीत का दावा किया।
बता दें, बृजेंद्र सिंह खुद अपनी गाडी चलाकर लघु सचिवालय नामांकन भरने पहुंचे। नामांकन साधारण तरीके से दाखिल किया। नामांकन के दौरान कोई शोर-शराबा नहीं किया गया। बृजेंद्र सिंह की सादगी से कार्यकर्ता काफी प्रभावित हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
