महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के पुणे जिले के जेजुरी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, दरअसल पुलिस के हत्थे एकव ऐसा शख्स चढ़ा है, जो किन्नर होने का नाटक करके साड़ी पहनकर महिलाओं के जेवरात चुराया करता था। पुलिस ने इस आरोपी को सोलापुर से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि, यह शख्स कोई किन्नर नहीं है। लॉकडाउन के चलते कोई काम नहीं होने के कारण इस आरोपी ने किन्नर होने का बहाना करके चोरी करने का जुर्म कबूला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी की पहचान अभिषेक रावसाहेब भोरे के नाम से हुई है। किन्नर होने का बहाना करके दो दिन तक आरोपी शिकायतकर्ता महिला के साथ रहा। तीसरे दिन किन्नर के भेष में रह रहे चोर ने डेढ़ तोला सोना और अन्य जेवरात तथा छह हजार रुपये नकद चुराकर रात के अंधेरा फायदा उठाकर भाग गया।
Read More Stories:
4 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी
महिला ने जब जेजुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस इंस्पेक्टर ने एक टीम सोलापुर भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉकडाउन के चलते कोई काम ना होने के कारण इस आरोपी ने किन्नर बनकर चोरी करने का जुर्म कबूला है। आरोपी को सासवड कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
