Saturday , 25 July 2026

जानिए कहाँ दिखे दीपिका पादुकोण , नीतू सिंह और ऋषि कपूर एक साथ ?

13 मई 2019 : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक फोटो अभी वायरल हो रही है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पेरेंट्स नीतू सिंह (Neetu Singh) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो देखकर ही ये समझ आ रहा है कि दीपिका, ऋषि कपूर और नीतू सिंह के कितने करीब हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैसे आपको बता दें रणबीर और दीपिका का कई साल पहले ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद साल 2018 में दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह से शादी की। लेकिन रणबीर और दीपिका आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों भले की किसी फिल्म में साथ नजर ना आ रहे हों। लेकिन ईवेंट फंक्शन में इन दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग दिखी है। शायद यही वजह है कि दीपिका जब मेट गाला 2019 में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क गईं तो वह रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलना नहीं भूलीं। इस मुलाकात की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो वायरल हो गईं। फोटोज को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *