Sunday , 26 July 2026
RAIN

हरियाणा में झमाझम बारिश दिलाएगी उमस भरी गर्मी से राहत, फिर एक्टिव होगा मानसून

हरियाणा में जून-जुलाई के महीने में मानसून के एक्टिव रहने से खूब बारिश हुई। लेकिन अगस्त के महीने में मानसून सुस्त पड़ गया। जून-जुलाई में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला थ। वहीं अगस्त के महीने में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बहुत सताया है. लेकिन अब मौसम विभाग ने मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात सक्रिय होने वाला है जिससे एक बार फिर मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। वैसे मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

इस मानसून के सीजन की अगर बात करें तो हरियाणा के 22 जिलों में से 8 जिलों में बारिश आंकड़ा सामान्य से कुछ ज्यादा । । है। इसके अलावा 7 जिले ऐसे भी जहां सामान्य से भी कम बारिश हुई है।

हिसार जिला तो सूखे का सामना कर रहा है। हिसार में पूरे मानसून सीजन में सिर्फ 124.7 एमएम बारिश हुई जो सामान्य बारिश से 48 प्रतिशत कम है। इसके अलावा फतेहाबाद में 34 प्रतिशत, जींद में 33 प्रतिशत, रोहतक में 20 प्रतिशत भिवानी में 18 प्रतिशत, पलवल में 13 प्रतिशत चरखी दादरी में 6 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जबकि हरियाणा के जीटी रोड बैल्ट के 8 जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *