हरियाणा के कुछ जिलों में शुक्रवार सुबह से जमकर बारिश हुई। बात कैथल की करें तो, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटा तेज बारिश हुई। बारिश के शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे राहगीरों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। एक घंटे तक हुई तेज बारिश धान की फसलों के लिए लाभसदायक है। इससे धान की फल में फुटाव होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिलभर में 05 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश गुहला चीका क्षेत्र में हुई। वहीं, कलायत, पूंडरी व ढांड क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरवाट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की मुख्य सडकें करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड, अमरगढ़ गामड़ी, छात्रावास रोड, भगतसिंह चौक, हिंदू गर्ल स्कूल रोड, टिंबर मार्केट सहित अन्य सभी सडक़ों पर पानी जमा हो गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
