पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर उस समय सनसनी फैल गयी। जब लोगों ने हरमिलाप नगर कि मार्किट के पास गोलियां चलने की आवाज सुनी। ₹13 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने 15 से 20 युवकआए थे। आरोपी कबाड़ का व्यापार करने वाले 3 व्यापारियों से नकदी लूटने आए थे ।आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कबाड़ का व्यापार करने वाले अजय कुमार के हाथ में गोली मारी ।उसके बाद दूसरे व्यापारी संतोष कुमार के सिर में गोली मारी और उसके बाद तीसरे व्यापारी छोटू जिसके पेट में चाकू मारा।
पर घायलों ने अपना पैसा वाला बैग नही छोड़ा और आरोपी लूट में नाकामयाब होने से मौके से फरार हो गए सभी घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहाँ से संतोष कुमार जिसके सिर में गोली मारी गई थी उसकी गभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पीजीआई में आग लगने के कारण संतोष कुमार को पीजीआई से चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है और कुछ देर बाद घायल अजय कुमार और छोटू को भी चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
