फिल्म दीवाना मस्ताना में अनिल कपूर ने प्यार मोहब्बत के लिए कुछ इस तरह सिक्का उछाला की उनकी ये सिक्का उछालने की अदा पंजाब के मंत्री को इस कदर भा गई की उन्होंने लैक्चरार की पोस्टिंग के लिए हैड एंड टेल का तरीका ही अपना लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रहा है अपने इस फ़िल्मी अंदाज से मंत्री जी चर्चा में आ गए। देखें ये वीडियो।
बता दें कि ये मामला पॉलीटेक्निक कॉलेज की खाली पड़ी हुई सीट को लेकर था। जिसे सब ने बहुत एंजॉय किया।
दरअसल मंत्री जी ने नए भर्ती हुए 37 लेक्चरार को नियुक्ति लेटर के साथ पहली पोस्टिंग के लिए अपने दफ्तर में बुलाया था।
हुआ यूं कि दो लेक्चरार मनचाही पोस्टिंग पॉलीटेक्निक कॉलेज मोरिंडा के लिए अड़ गए
इसी दौरान मामला माेरिंडा में पोस्टिंग को लेकर फंस गया, लेकिन मंत्री जी नहीं फंसे।
इनमें से एक को मोरिंडा लगाने के लिए मंत्री जी ने जेब से सिक्का निकाला और उछाल दिया, जो जीता उसे मोरिंडा की पोस्टिंग दे दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
