हरियाणा डेस्क: सोनीपत शहर के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब, हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी का शव उनके घर के अंदर बैड पर मिला। सोमवार को फोन नहीं उठाने पर परिजन घर पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। जिस पर पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गायिका का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्टेज कार्यक्रम में रागनी की प्रस्तुति देती थी सरिता
हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी (56) सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती थी। उनकी बेटी बुलबुल व बेटा परमवीर उनके साथ रहते हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला में इंचार्ज थी। सरिता अक्सर स्टेज कार्यक्रम में रागनी की प्रस्तुति देती थी। उनकी रागनी काफी पसंद की जाती हैं।

घर के अंदर मृत मिली सरिता
सोमवार को परिवार के सदस्यों ने उन्हें कॉल की। जब फोन नहीं उठाया गया तो परिवार के सदस्य घर पहुंचे। घर अंदर से बंद होने के चलते पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। जिस पर सरिता घर के अंदर मृत मिली। उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत क कारणों का पता लग सकेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
