Tuesday , 27 October 2026

सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले CM मनोहर लाल-भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना होगा

पंचकूला के रेड बिशप में सुसाशन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारी मौजूद है।
प्रदेश के हर जिलें में सुसाशन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के तमाम जिलों से तमाम कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्ची खर्ची के कारण हुई बर्बादी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं पर्ची खर्ची के कारण बर्बादी हुई, ऐसा लोग मानते थे। पर्ची खर्ची के कारण लोगों को काफी परेशानी आती थी। हमने ग्रुप सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया।

क्योंकि पहले लोग लिखित परीक्षा में फेल हो जाते थे, लेकिन इंटरव्यू में उन्हें पास कर दिया जाता था। हमने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि इससे लिखित परीक्षा में लोगों के भौतिक ज्ञान का पता चल सकता है।

टीचर ट्रांसफर पॉलिसी से लोग हुए खुश
उन्होंने कहा कि ट्रांसफर नीति को भी ऑनलाइन किया गया। ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी लाने के बाद 93 प्रतिशत लोग खुश थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि सुशासन के काम के माध्यम से लोगों के लाभ सुशासन की योजनाएं, उसकी उद्देश्य लोगों का समय साधन बचाना है और विशेष तौर पर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना- सीएम मनोहर
हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना है। भ्रष्टाचार का प्रभाव किसी बड़े आदमी पर नहीं पड़ता है, भ्रष्टाचार का प्रभाव छोटे व्यक्ति जो की पंक्ति के अंतिम पड़ाव में खड़ा है, उसे पर पड़ता है। साधनों पर उसका अधिकार समाप्त होता है। हर क्षेत्र में ई गवर्नेंस के काम हो रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *