Monday , 27 July 2026

Haryana: कृषि मंत्री JP दलाल के विवादित बयान पर किसान संगठनों ने खोला मोर्चा

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान पर अब किसान संगठनों के साथ जनसंगठनों और विपक्षी नेताओं ने भी विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के पदाधिकारियों ने 30 नवंबर को भिवानी के भगत सिंह चौक पर कृषि मंत्री के विवादित बयान को लेकर उनका पुतला दहन की रुपरेखा तय की है वहीं, कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने भी कृषि मंत्री व किसान परिवार की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संयुक्त किसान मोर्चा के कामरेड ओमप्रकाश, बलबीर सिंह बजाड, कमल सिंह प्रधान, रामफल देशवाल, रोहताश सैनी, दलिप सिंह सांगवान, जोगेन्द्र सिंह तालू, युद्धवीर सिंह अहलावत ने कहा कि कृषिमंत्री ने तीन दिन पहले गांव गिगनाऊ के राज्य स्तरीय बागवानी मेले में मंच से विवादित बयान दिया। जिसमें मंत्री दलाल कह रहे हैं कि जिनकी घरवाली तक उनकी नहीं सुनती है, उन्होंने किसानों का ठेका ले रखा है। मैं सबको जानता हूं।

किसी पर पांच मुकदमें, किसी पर तीन मुकदमे हो रखे हैं। जो उल्टे उल्टे काम कर रहे है। पदाधिकारियों ने कहा कि 30 नवंबर की सुबह 10 बजे भिवानी के भगत सिंह जो मंत्री आवास से कुछ दूरी पर ही है वहां कृषिमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया जाएगा। वहीं किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि अब तक विवादित बयान पर कृषिमंत्री की तरफ से भी कोई माफी या फिर खेद नहीं जताया गया है। जिससे किसान संगठनों में आक्रोश बढ़ा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *