नेशनल डेस्क- दिल्ली के सागरपुर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर महिला के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल एक आरोपी उसी दिन बालिग हुआ था। बता दें, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लागू है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, मामला देर रात का है जहां एक महिला को लिफ्ट देने के बाद आरोपियों ने निहाल विहार इलाके में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक लड़का वारदात के ही दिन बालिग हुआ था और दोनों जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए घर से निकले थे।
Read More Stories:
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को देर रात 3 बजे एक महिला ने कॉल कर अपने साथ रेप होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला शुरुआती पूछताछ में यह नहीं बता पा रही थी कि, उसे कहां से लिफ्ट देकर बिठाया गया था। पीड़ित महिला का कहना था कि, उसका उसके पति से झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। टेक्निकल सर्विलेंस और अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
