Sunday , 1 November 2026

Haryana: केजरीवाल की गिरफ्तारी व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, जानिए पूरा मामला,

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में छात्र युवा संघर्ष समिति के छात्र नेताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार करीब नौ बजे कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने भी मार्च का समर्थन किया और कहा कि देश का युवा इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगा। देश का युवा अरविंद केजरीवाल के साथ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी शुभम राणा, अध्यक्ष चंद्रशेखर पांचाल, उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह, जिला सेक्रेटरी मोहित कश्यप, छात्र नेता लकी चौहान, आईटीआई उमरी से अध्यक्ष एलिश, विक्की ठाकुर, करण गाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *