भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हेरोइन की सबसे बड़ी जब्ती में से एक में सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के गुरदासपुर जिले से 55 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। जब्त किए गए माल की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। बीएसएफ के गश्ती दल ने सीमा चौकी रोज के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीएसएफ ने घुसपैठियों को समर्पण करने को कहा जिसके जवाब में उन्होंने गोलियां चला दी। कुछ देर की गोलीबारी के बाद घुसपैठिए फरार हो गए। सैनिकों ने बताया कि तीन घुसपैठिये थे जिनके पास कुछ सामान और प्लास्टिक का एक पाइप था। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में एक घुसपैठिया घायल हो गया लेकिन उसके साथी उसे अपने साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार ले गए। शुरुआती तलाशी में मादक पदार्थ के 55 पैकेट प्लास्टिक का एक पाइप और दो पिस्तौल बरामद हुईं। तलाशी अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
