Monday , 27 July 2026

देश में कोरोना के मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में 30 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

नेशनल डेस्क– पूरे देश में एक बार फिर से कोरोना के मामालों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद देशभर में कोरोना के मामलों ने फिर से लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है। बता दें, अबतक देश में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या भी देश में लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के चलते यूपी की सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूल 30 जवनरी तक बंद
इस सख्त कदम को उठाते हुए सभी स्कूलों को 30 जवनरी तक बंद कर दिया है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रखी जाएंगी। वहीं इससे पहले सरकार ने 23 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय ने 15 से 31 जनवरी तक होने वाली सभी सेमेस्टर परीक्षाएं को कैंसिल कर दिया था और नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ ने भी कोरोनावायरस के चलते 17 जनवरी से 31,2022 के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

Read More Stories:

मरीजों की संख्या 17 लाख 97 हजार 728
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 16,142 नए मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की दी जानकारी के अनुसार राज्य में 95,866 केस एक्टिव हैं। कुल एक्टिव केस में से 93078 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल एक्टिव केस में डेढ़ प्रतिशत से भी कम लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। बताया गया कि, राज्य में बीते 1 दिन में 17,600 मरीज डिस्चार्ज हुए जिसके बाद अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17 लाख 97 हजार 728 हो गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *