हरियाणा के चरखी दादरी में कॉलेज रोड पर स्टेडियम चौक के पास कुछ लोगों ने कथित रूप से एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया जिसे पुलिस ने एक घंटे में छुड़ा लिया। मिली जानकारी के अनुसार,जैसे ही नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली, पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस टीम ने उस गाड़ी का पीछा किया जिससे युवती को अगवा किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने बताया कि आरोपी बिरहीकलां में सेंट्रो कार और युवती को छोडक़र फरार हो गया। झोझू कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी बहन के साथ शुक्रवार सुबह दादरी आई थी और महेंद्रगढ़ चुंगी पर बस से उतरने के बाद वह कॉलेज में अपनी डिग्री लेने जा रही थी। जब दोनों बहनें स्टेडियम चौक के पास पहुंची तो पीछे से एक काले रंग की सेंट्रो कार आई और उसमें सवार युवकों ने एक युवती को जबरन कार में बिठा लिया एवं वे उसे लेकर भाग गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम अपहर्ताओं के पीछे लग गई जिसके बाद बिरही कलां गांव में कार और युवती को छोड़कर आरोपी भाग गए. सूत्रों के अनुसार सेंट्रो कार में दो युवक सवार थे. पुलिस के पीछा करने पर एक युवक बीच में उतर गया जबकि दूसरे ने युवती को साथ लेकर जिले से बाहर निकलने का प्रयास किया. पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी जिला नहीं छोड़ पाया और बिरहीकलां में उसे गाड़ी छोडक़र भागना पड़ा।
मौके पर पहुंचकर युवती को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी की कार को कब्जे में लेकर सिटी थाने ले आए। तो वहीं मामले की कार्रवाई जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
