Saturday , 25 July 2026

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर हमला, बोले- सत्ता का मतलब घर की अलमारियां नोटों से भरना

कांग्रेस नेता के घर से करोड़ों की संपत्ति मिलने के मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसमें कोई हैरानी नहीं हो रही है। इन लोगों की सच्चाई सामने आ रही है। इनके लिए सत्ता का मतलब है अपने घर की अलमारियां और पेटियां नोटों से भरना। वहीं, राम मंदिर को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधायक के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह तो कहते थे कि यहां पर कुछ और बना दिया जाए, उन्हें तो मतलब ही नहीं पता कि देश के 80 प्रतिशत लोगों के लिए राम मंदिर के मायने क्या हैं। वह लोगों की भावनाओं से वाकिफ ही नहीं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


अनिल विज ने कहा का कि कांग्रेस के पास विरोध के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। देश को विकसित कैसे करेंगे, देश में क्या-क्या समस्या है इनके पास इसको लेकर कुछ नहीं है। इन सबका समाधान मोदी जी के पास ही है। मोदी ही विकास कर रहे हैं। मोदी जी ही कह रहे हैं भारत को विकसित देश बनाएंगे। हमारे पीएम ने इस बारे में सोचा है और इस पार काम कर रहे हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा की ओर से आगामी विधानसभा सत्र छोटी अवधि के होने के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह श्वेत पत्र प्रस्तुत करें और बताएं कि जब मुख्यमंत्री थे तो सत्र कितने दिनों का होता था। हमारा सत्र सबसे लंबा चलता है। विधायकों को बोलने का मौका मिलता है। हुड्‌डा के समय तो विधायकों को उठा-उठाकर बाहर फेंका जाता था। हमारी सरकार लोकतांत्रिक है, जिसमें सभी को बोलने का अवसर मिलता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *