हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मनोहर सरकार ने तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर के परिवार के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने ब्रिगेडियर के परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने को मंजूरी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वित्तीय सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी नौकरी
एक आधिकारिक बयान के अनुसार लिड्डर के परिवार के एक आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। खट्टर ने कहा, ‘ब्रिगेडियर लिड्डर का आकस्मिक निधन उनके परिवार और राष्ट्र के लिये अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘सैनिक और अर्धसैनिक बल की अनुग्रह राशि नीति के तहत शहीद के परिवारों के आश्रितों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने का भी प्रावधान है।

बता दें, पंचकूला के रहने वाले लिद्दर उन 14 लोगों में शामिल थे, जिनकी तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने के कारण मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 14 लोगों सवार थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
