Monday , 27 July 2026

लैंडस्लाइड से कैंप में दबा हरियाणा का परिवार, 2 श*व बरामद, 3 की तलाश जारी

लगातार हो रही बारिश से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप रविवार को हुए भूस्खलन में दबे हरियाणा के परिवार में से एक और सदस्य का शव बरामद हुआ है। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। परिवार के बाकी तीन सदस्यों की तलाश जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बता दें, मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। एक कैंप के अंदर सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग कमल वर्मा, निशा वर्मा, उनका बेटा निशांत, निर्मित और मोंटी मलबे में दब गए, जबकि परिवार की आठ साल की बच्ची कृतिका को सकुशल बचा लिया गया था। सोमवार देर शाम मलबे से एक शव बरामद हो गया था, जबकि लापता चार लोगों में से एक का शव आज मिला है।


बैराज लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बरसाती नाले में एक ही परिवार के बहे तीन सदस्यों में से एक 14 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ है। मौके पर अन्य लोगों की खोज जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *