चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की है। अब मतदाता सूची में विवरण अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर मतदाता पहचान पत्र (EPIC) मिल सकेंगे। यह नया कदम मतदाता सेवा को और अधिक तेज़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या है नई प्रक्रिया?
पहले मतदाता पहचान पत्र मिलने में लगभग 1 महीने से अधिक समय लग जाता था, जिससे कई मतदाता परेशान रहते थे। चुनाव आयोग ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक नई प्रणाली लागू की है, जिसमें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा EPIC बनाने से लेकर डाक विभाग के जरिए मतदाता तक कार्ड पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया का रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी।
मतदाताओं को मिलेगी हर कदम की सूचना
इस नई व्यवस्था के तहत मतदाता को अपने पहचान पत्र की स्थिति के बारे में हर चरण पर SMS के जरिए सूचनाएं प्राप्त होंगी। इससे मतदाता आसानी से पता लगा सकेंगे कि उनका कार्ड कब तैयार हो रहा है और कब उन्हें डाक से मिलेगा।
चुनाव आयोग का उद्देश्य
चुनाव आयोग का मकसद मतदाताओं को बेहतर सेवा देना और उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज़ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सहज, तेज़ और पारदर्शी बनाना है। इससे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपडेट कराने वालों को काफी राहत मिलेगी।
मतदाता सेवा में होगा सुधार
मतदाता पहचान पत्र तेजी से मिलने से चुनाव में भागीदारी भी बढ़ेगी और मतदाता अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा सकेंगे। यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस नई प्रक्रिया से लाखों मतदाताओं को सीधे लाभ मिलेगा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
