हरियाणा डेस्क: हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गठबंधन की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी कि मंगलवार को होने जा रहा है। नववर्ष से पहले भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जजपा विधायक देवेंद्र बबली को मंत्री पद का तोहफा मिलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शाम चार बजे दोनों नए मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। फिलहाल मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दिवाली के दिन 27 अक्तूबर 2019 को शपथ ग्रहण करने के साथ नई सरकार अस्तित्व में आई थी। प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने के 2 साल 2 महीने और एक दिन बाद दो नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
