नेशनल डेस्क- बिहार के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के तीतरा गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। 50 वर्षीय अरविद सिंह का शव शुक्रवार को बरामद कर पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया। घरेलू विवाद को लेकर पति के साथ पत्नी का विवाद चल रहा था। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि मां-बेटी ने मिलकर अरविद सिंह की हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मां-बेटी को किया गिरफ्तार
साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बधार में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। अरविद सिंह के पिता विद्यानंद सिंह के बयान पर रामपुर चौरम थाना में पत्नी बेलवंती देवी एवं पुत्री प्रिया कुमारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला ने प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है।
Read More Stories:
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि, मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अरविद सिंह पंजाब में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले ही गांव लौटे थे। यहां आने पर पत्नी-बेटी की हरकत देख विरोध जताया, जो बेलवंती देवी को नागवार गुजरा, और सने अपने पति की हत्या कर दी। साजिश में अपनी बेटी को भी शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर रात में ही अरविद सिंह को गला दबाकर मार डाला और शव को भी ठिकाने लगा दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
