अम्बाला, 9 अगस्त। अंबाला के तेपला गांव के रहने वाले शहीद विक्रमजीत का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार हो गया। इस दुखद मौके पर शहीद को अंतिम विदाई देने आम से लेकर ख़ास सैंकड़ो लोग पहुंचे और शहीद को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि शहीद लांस नायक विक्रमजीत जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद विक्रमजीत महज छब्बीस साल की उम्र में ही वीरगति को प्राप्त हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शहीद को भारतीय सेना और हरियाणा पुलिस ने गार्ड अॉफ अॉनर दिया। वहीं शहीद को श्रद्धांजलि देने कैबिनेट मंत्री अनिल विज, राज्य मंत्री नायब सैनी, विधायक संतोष सारवान, विधायक असीम गोयल और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले ही शहीद विक्रमजीत की शादी हुई थी। विक्रमजीत की शहादत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, हालांकि जहां विक्रमजीत के जाने का परिवार को दर्द है, तो वहीं इस बात का गर्व है कि उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शहीद विक्रमजीत को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए देने और साथ ही शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया।
दरअसल, मंगलवार तड़के सुबह गुरेज सेक्टर में पेट्रोलिंग करते समय पाकिस्तान की आेर से 8 आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे
इसी दौरान पेट्रोलिंग के समय विक्रमजीत सहित चार अन्य साथियों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। वहीं सेना के चार जवान भी शहीद हो गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
