हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए भी खुशी की खबर है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। कुल 5 मैच धर्मशाला के स्टेडियम में होंगे, जिसमें एक मैच भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला में पहला मैच 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा. ये विश्व कप का तीसरा मुकाबला होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से होगा
बता दें, वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से होगा, जो 19 नवंबर को फाइनल के साथ समाप्त होगा। धर्मशाला स्टेडियम में वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला शनिवार 7 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगाष दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच होगा. तीसरा मुकाबल साउथ अफ्रीका और क्वालीफायर वन टीम के बीच होगा। फिर चौथा मुकाबला रविवार 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच होगा और पांचवा मुकाबला 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा।
बता दें, आईसीसी द्वारा वर्ल्ड कप 2023 लिए मंगलवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह दिख रहा है. बता दें, 15 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. जिसे लेकर हर कोई अब इस दिन का इंतजार कर रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
