हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार सरकारी कर्मचारियों को एक खास तोहफा देने जा रही है। जिससे कर्मचारों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। दरअसल, हरियाणा के सरकारी कर्मियों को केंद्र की तर्ज पर नई पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। हरियाणा की सरकार ने अब अपनी अंशभागिता चार फीसदी बढ़ाते हुए 14 फीसदी मासिक कर दी है। एक जनवरी 2022 से कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने अपनी अंशभागिता को 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लिखित आदेश भी हुए जारी
वित्त विभाग के एसीएस ( अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ) ने इस बारे में लिखित आदेश भी जारी कर दिया है। एक जनवरी 2006 के बाद भर्ती हुए तमाम सरकारी कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त किया है। अभी तक प्रदेश सरकार अपनी ओर से कर्मियों को हर केंद्र ने 31 जनवरी 2019 को अपने कर्मचारियों के लिए अंशभागिता 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दी थी। कर्मचारी संगठन तभी से प्रदेश सरकार पर अंशभागिता बढ़ाने का दबाव बनाए हुए थे। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलते ही वित्त विभाग ने अंशदान में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। महीने 10 फीसदी अंशदान दे रही थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
