Saturday , 12 September 2026

 Good News: सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3

भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान3 अब पृथ्वी से 41,603 किलोमीटर x226 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की कक्षा में मौजूद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

14 जुलाई को हुआ था सफल प्रक्षेपण
इससे पहले रविवार को चंद्रयान3 ने पृथ्वी की पहली कक्षा से दूसरी में छलांग लगाई थी। अब कल यानी कि मंगलवार को चंद्रयान3 फिर से अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो ने 14 जुलाई को सफलतापूर्वक चंद्रयान3 मिशन को लॉन्च किया था। यह भारत का तीसरा मिशन है, जो चांद पर भेजा गया है। इस मिशन के तहत भारत की योजना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग कराने की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही यह उपलब्धि हासिल की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *