12 MAY 2019 : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सिरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार अशोक तंवर ने फतेहाबाद के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों से पोल हुए वोट की जानकारी भी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को लेकर जनता उन्हें वोट दे रही है। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में बीजेपी ने जो हालात देश में पैदा किए हैं, उसी को देखते हुए जनता वोट कर रही है। वहीं अशोक तंवर ने सिरसा लोकसभा सीट से अपनी जीत का दावा किया। वहीं फतेहाबाद के टोहाना इलाके में सुभाष बराला के भतीजे द्वारा ईवीएम के पास पहुंच कर एक महिला को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की वायरल वीडियो पर अशोक तंवर ने इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया और कहा कि भाजपाबोखलाहट में यह सब कर रही है। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
