Tuesday , 28 July 2026

परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा, बीच एग्जाम में हुई प्रसव पीड़ा और फिर..

बिहार डेस्क: बिहार में इन दिनों इंटर बोर्ड की परीक्षाओं के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसे जानकर हरकोई हैरान रह जाएगा। दरअसल, यहां एग्जाम देने पहुंची एक छात्रा ने एग्जाम के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीच परीक्षा में दर्द से कराहने लगी छात्रा
दरअसल, यह अनोखा मामला भागलपुर जिले का है, जहां बुधवार को नाथनगर की रहने वाली छात्रा रूपा कुमारी इंटर बोर्ड की परीक्षा देने के लिए इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा देने पहुंची हुई थी। बताया जाता है कि एग्जाम हाल में पहुंचने के कुछ देर बाद परीक्षा के बीच उसे दर्द उठा। छात्रा से पूछने पर पता चला कि वह प्रेग्नेंट है, इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद एग्जाम सेंटर में खुशी की लहर फैल गई और जलेबियां बांटी गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *