Sunday , 26 July 2026

मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

झारखंड डेस्क- झारखंड के रांची से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन लड़कियों का कार में सवार तीन युवकों ने पीछा किया। इनमें से एक को गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गये जहां उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़कियों को खूब दौड़ाया
खबर के मुताबिक, तीन नाबालिग लड़कियां मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली थी। तभी एक कार का उन लड़कियों ने पीछा किया। इस कार में तीन युवक सवार थे। तीनों ने पहले तो लड़कियों को खूब दौड़ाया गया, फिर एक लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जिसके बाद तीनों युवकों ने उस लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Read More Stories:

किसी तरह उन लड़कों के चंगुल से भागी पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। रांची में गैंगरेप की इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *