Monday , 27 July 2026

सीएम सिटी करनाल में लुटेरों के हौसले बुलंद , पैसों का बैग लेकर बाइक सवार फरार

इंद्री, 7 जुलाई(मेनपाल कश्यप): चोरों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। सीएम सिटी करनाल में दिनोंदिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इस बार लुटेरे एक पचास वर्षीय व्यक्ति से दिन दिहाड़े पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। मामला करनाल मीरा घाटी चौंक के पास का है जहाँ चावला धागा फैक्ट्री में नौकरी कर रहे एक पचास वर्षीय व्यक्ति से दिन दिहाड़े बाइक सवार लुटेरे 6 लाख रूपये से भरा बैग छीन कर रफूचक्कर हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार फैक्टरी कर्मचारी आठ लाख रूपये बैंक से निकलवा कर जा रहा था तभी से दो बाइक सवार उसका पीछा कर रहे थे जैसे ही व्यक्ति किसी कारण वश रास्ते में रुका तो पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक उसका पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दिनदिहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद से आसपास के लोगों में भी दहशत बानी हुई है। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी है।

कहीं न कहीं इस सब में कर्मचारी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारी पैसों से भरा बैग व्हीकल पर ही छोड़ कर लस्सी लेने चला गया और पहले से उसका पीछा कर रहे लुटेरों ने मौका पाते ही पैसों का बैग लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *