Saturday , 25 July 2026

Haryana: मोक्ष प्रप्ति के लिए शख्स ने पत्नी और बच्चों की कर दी कुदाल से हत्या, मामला जानकर सहम जाएंगे

हरियाणा डेस्क: हिसार जिले में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोक्ष प्राप्ति के लिए एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने इस दुनिया को ना रहने लायक बताया है। आरोप है कि उसने मोक्ष पाने के लिए परिवार समेत अपनी भी जान ले ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, पूरा घटनाक्रम हिसार जिले के नगथला गांव का है। यहां रहने वाला रमेश पेंटर का काम करता था। वो लोगों के घरों से सांप-बिच्छू पकड़ उन्हें जंगल में छोड़ने का भी काम करता था। रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश काफी धार्मिक व्यक्ति था। उसे पर्यावरण से भी काफी लगाव था।

पुलिस की जांच के हवाले से बताया गया है कि रमेश मोक्ष प्राप्त करना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी और तीनों बच्चों की पहले हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के बाहर सड़क पर मिला। वहीं पत्नी और तीनों बच्चे घर के अंदर मृत मिले। उनके शव खून से लथपथ थे।

जांच में पुलिस को पता चला कि पत्नी और तीनों बच्चों के सिर पर कुदाल से वार किया गया है।  पुलिस के मुताबिक, रमेश की पत्नी सुनीता 35 साल की थी। वहीं तीन बच्चों में दो बेटियां 13-13 साल की और एक बेटा 10 साल का था।

पुलिस को मिली डायरी

पुलिस को रमेश के पास से एक डायरी मिली। इसमें उसने लिखा था कि इस दुनिया में राक्षसी प्रवृत्ति के लोग रहते हैं और इसलिए वो यहां नहीं रहना चाहता। उसने डायरी में ये भी लिखा कि उसे डर है कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का क्या होगा। ऐसे में उसने उन्हें भी मारने की योजना बना ली।

रमेश ने अपनी डायरी में आगे लिखा कि उसने रात में खीर बनाई और उसमें एक नशीला पदार्थ डाल दिया। ये खीर उसने अपनी पत्नी और बच्चों को खिला दी। फिर जब वो लगभग बेहोश हो गए तो उनके सिर पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी. फिर उसने आत्महत्या कर ली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *