हरियाणा के गुरुग्राम में अब सड़कों और गलियों में गोवंश दिखाई नहीं देगाष अक्सर गाय सड़कों या गलियों में पड़े कूड़े-कर्कट में मुंह मारते हुए दिखाई देते थेष जिसकी वजह से वो बीमार भी हो जाते थे। वहीं अक्सर सड़कों पर गोवंश की वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो जाती थी। इसपर संज्ञान लेते हुए अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि राज्य को बेसहारा पशु मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। पहले चरण में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम मनोहर लाल खट्टर की तरफ से कहा गया है कि पंचायती जमीन पर गौशाला चलाने की इच्छुक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ भी इस मुहिम को चलाया जाएगा।। इसके अलावा अतिरिक्त गौवंश रखने की पेशकश करने वाली गौशालाओं को विशेष ग्रांट भी हरियाणा सरकार की तरफ से दी जाएगी।
हरियाणा सरकार की फैसले को लेकर गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव ने इस संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा गौ सेवा आयोग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग नियमानुसार राज्य के शत-प्रतिशत पशुधन का टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें ताकि अन्य राज्यों के पशुओं की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा कि सभी राज्यों को दिशानिर्देश दें कि वे अपने-अपने राज्यों के पशुओं की टैगिंग करवाएं। पहले चरण में गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, भिवानी, करनाल तथा पानीपत जिलों को आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी ये अभियान चलाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
