Sunday , 13 September 2026

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हुई फा*यरिंग, मचा हड़कंप

मणिपुर के कई शहरों में स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से फिर से हिंसा भड़कने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक चुराचांदपुर जिले के थोरबुंग इलाकों में भारी गोलीबारी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि इस फायरिंग में फिलहाल कितने लोगों की जान को नुकसान पहुंचा है, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चुराचांदपुर जिले का थोरबुंग इलाका सबसे संवेदनशील बना है।
स हफ्ते की शुरुआत में चुराचांदपुर जिले में ही तोरबुंग बाजार इलाके में सशस्त्र उपद्रवियों ने कम से कम 10 घरों और एक स्कूल को जला दिया था।

पुलिस ने कहा था कि दो दिन पहले हुए हमले के दौरान कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में भीड़ ने कई राउंड फायरिंग की और स्थानीय स्तर पर बम बनाए थे।

बता दें कि मणिपुर के अलग-अलग जिलों से अभी भी हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को कांगपोकपी जिले के सपरमीना में दो बसों को जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले एक और घटना कांगपोकपी जिले के सापोरमीना में हुई थी जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा कर्मियों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो बसों को भीड़ ने आग लगा दी थी। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं मणिपुर के मोरेह शहर में बुधवार को कई घरों में आग लगा दी गई और क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाएं भी देखी गईं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने दोपहर तक स्थिति पर काबू पा लिया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *