हरियाणा डेस्क: अनिल विज के जनता दरबार में जब सोनिपत से आई एक खिलाड़ी फूट फूट कर रोने लगी तो मंत्री अनिल विज खुद भी भावुक हो गए और न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बच्चे जब तक मैं हूं, आप एक दम निश्चिंत रहो।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री विज को महिला खिलाड़ी ने सुनाआ आपबीती
बता दें, आज यानि शनिवार 7 अगस्त को अनिल विज ने अपने निवास स्थान अंबाला में जनता दरबार लगाया था। जहां पर सोनिपत से एक खिलाड़ी अपने साथ हुए अन्याय और न्याय की गुहार लेकर विज के जनता दरबार में पहुंची थी। जिस दौरान ये महिला खिलाड़ी फूट फूट कर रोने लगी और सोनिपत पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया।

जनता दरबार में फूट फूट कर रोने लगी महिला खिलाड़ी
तो वहीं ये खिलाड़ी अपनी आपबीत सुनाने लगी और जनता दरबार में फूट-फूट कर रोने लगी। जिस दौरान मंत्री अनिल विज खुद भी भावुक हो गए और खिलाड़ी का सांत्वाना देने लगे। इसके साथ ही अनिल विज ने खिलाड़ी को न्याय का भरोसा दिलाया और साथ ही ये भी कहा कि- बच्चे जब तक मैं हूं, आप निश्चिंत रहो।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
