Saturday , 25 July 2026

भिवानी: पिता ने अपने 7 साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर कर दी हत्या, इलाके में मची सनसनी

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव हरियावास में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपने सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि पिता हिसार के सपरा अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

गांव हरियावास निवासी 35 वर्षीय संदीप खेती बाड़ी करता है। उसका एक बेटा सात साल का मयंक था। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे संदीप ने अपने बेटे मयंक को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।



परिजन दोनों को उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान ने जिस पिस्तौल से बेटे और खुद को गोली मारी है, वह लाइसेंसी है या अवैध इस बात की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। गोली मारने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *