Sunday , 1 November 2026

पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हथियार के दम पर करता था हैवानियत

नेशनल डेस्क- झारखंड के धनबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता हथियार के दम पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था और किसी को न बताने की धमकी देता था। नाबालिग बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह इस बारे में अपनी मां को भी अपना दर्द नहीं बता पा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

हथियार के दम पर दुष्कर्म
जब मां की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने पूछताछ की इस दौरान उसने रिश्तों को शर्मसार करने वाली आपबीती सुनाई कि कैसे उसके पिता ने हथियार के दम पर उससे दुष्कर्म किया और डराया धमकायी। फिर बच्ची रोने लगी पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। पीड़िता ने मां को बताया कि उसके पिता बंदूक की नोक पर उसके साथ तीन महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और झरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *