Saturday , 25 July 2026

पिता ने बेटी की सास को बनाया हवस का शिकार, घर पर अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, बेटी का रिश्ता तय करने के बाद समधी अपनी होने वाली समधन के घर पहुंचा। अकेला पाकर शराब के नशे में उसके साथ रेप कर दिया। इसके बाद समधी ने धमकी दी कि, किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने आरोपी समधी को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। रिश्तेदारी तय होने के बाद से परिवार का एक दूसरे के यहां आना-जाना हो रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी गिरफ्तार
जांच अधिकारी ने बताया कि, इस मामले का आरोपी मंदसौर धतूरिया निवासी पूनमचंद मेघवाल (40) फरार हो गया था। पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही थी। इस बीच पता चला के वो अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने घर जाकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, रिश्ता तय होने के बाद से ही दोनों परिवारों का घर आना जाना चल रहा था। पूनमचंद ने बेटी का रिश्ता दो साल पहले तय किया था, अभी शादी नहीं हुई थी।

Read More Stories:

शराब के नशे में धुत था आरोपी
दरअसल, महिला ने 5 अप्रैल को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि, 30 मार्च को वो घर पर अकेली थी। घर वाले रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। तभी रात के समय पूनमचंद घर आया। वो शराब के नशे में धुत था। मैंने उससे कहाकि, घर पर कोई नहीं है। उसने नहीं सुना और जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पूनमचंद ने महिला को धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

कुछ दिनों तक महिला डरी और सहमी हुई रही। जब परिजनों को उसने पूरी बात बताई, तब उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवार के सदस्यों के बीच फोन पर भी बातचीत होती थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *