पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर किसानों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को लुधियाना के नवांशहर पहुंचे सिद्धू को किसानों ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। सिद्धू को दिखाए काले झंडे दिखाए जाने का ये मामला नवांशहर के भगत सिंह मार्ग पर हुआ। सिद्धू यहां पहुंचे तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उनकी ओर काले झंडे लहराए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिद्धू के भगत सिंह मार्ग पर आने के बाद किया विरोध
मिली जानकारी के अनुसार, किसानों का एक संगठन कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहा था और सिद्धू से इस पर कुछ सवाल करना चाहता था। सिद्धू के भगत सिंह मार्ग पर आने के बाद इन लोगों ने विरोध किया और काले झंडे दिखाए गए। कांग्रेस पार्टी के लोगों के सड़क के एक ओर होने और किसानों के दूसरी ओर दूसरी तरफ होने से टकराव की स्थिति नहीं बनी और पुलिस ने बिना किसी बल प्रयोग के स्थिति को संभाल लिया।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
