पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने जनता से कई बड़े वादे किए। बिजली के बाद केजरीवाल ने पंजाब में अध्यापकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, अगर पंजाब में हमारी में सरकार बनी तो हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का कर देंगे। उन्होंने कहा कि, हम यह काम सबसे पहले करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा
केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी तंज कसा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा, “हमारी चन्नी साहब से अपील है कि आप अध्यापकों की मांग पूरी करें। वैसे कोई सरकार अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों की मांग पूरी नहीं कर पाई है..अब हमारी सरकार बनती है तो सबसे पहले हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
