Friday , 11 September 2026

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं, इस मुठभेड़ में एक आतंकी के ढेर होने की खबर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने आतंकियों की घेराबंदी कर दी है. सुरक्षा बलों लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। संदिग्ध जगहों पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलीबारी कर रहे हैं, जिसके जवाब में सुरक्षा बल कार्रवाई कर रहे हैं।

जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को मारा गया।

वहीं, पुंछ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि, सुरनकोट इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी जिसके बाद उन्होंने इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि, अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी थी। इसके जवाब में कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को मारा गया। सेना के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *