Sunday , 1 November 2026

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगा लाभ

हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का सुनहरा अवसर लेकर आई है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बेरोजगार युवकों से नौकरी के लिए नए बनाए गए कौशल विकास निगम पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करने को कहा है, ताकि उन्हें नियमानुसार इसका लाभ मिल सके। वहीं, खट्टर सरकार अब अनाथ बच्चों की देखभाल और लालन पालन के लिए खास योजना लेकर आई है। हरिहर योजना के तहत अनाथ बच्चे के 18 साल का होने पर सरकारी नौकरी की व्यवस्था की योजना पर अमल होने जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए कर रही ये खास काम

प्रदेश में अनाथ बच्चों को सहारा देने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए राज्य की सरकार ने खास योजना तैयार कर ली है। सरकार ने अनाथ बच्चों के लालन-पालन और 18 वर्ष का होने पर सरकारी नौकरी की व्यवस्था के लिए हरिहर योजना लॉन्‍च करते हुए इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। 25 साल की उम्र तक अनाथ युवा सरकारी योजना का लाभ उठाने के पात्र होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *