Sunday , 1 November 2026

युक्रेन में भारतीय नागरिकों को दूतावास की सलाह, कहा- बिना समन्वय किसी भी सीमा चौकी पर न जाएं

इंटरनेशनल डेस्क- भारतीय दूतावास की ताजा सलाह में युद्धग्रस्त देश युक्रेन में भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि, वे सीमा चौकियों और भारत के दूतावास, कीव के आपातकालीन नंबरों पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर न जाएं। रूस और यूक्रेन के बीच शस्त्र संघर्ष तेज हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रूसी सेना ने यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया और शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइलें दागीं। भारतीय दूतावास ने आगे कहा कि, विभिन्न चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है और यूक्रेन में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अन्य देशों के दूतावासों के साथ लगातार काम कर रहे हैं। एडवाइजरी के अनुसार, दूतावास को उन भारतीय नागरिकों को पार करने में मदद करना बहुत मुश्किल हो रहा है, जो बिना पूर्व सूचना के सीमा चौकियों पर पहुंचते हैं। एडवाइजरी के अनुसार, यूक्रेन के पश्चिमी शहरों में पानी, भोजन, आवास और बुनियादी सुविधाओं की मदद लेना सही है।

Read More Stories:

वर्तमान निवास स्थान पर रहने का अनुरोध
लेकिन स्थिति से पूरी तरह अवगत हुए बिना सीमा चौकियों तक पहुंचना उचित नहीं है। उन्होंने देश के पूर्वी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों से अगले निर्देश तक अपने वर्तमान निवास स्थान पर रहने का अनुरोध किया। जितना संभव हो सके अंदर रहें, जो भी भोजन, पानी और सुविधाएं उपलब्ध हों उसी से काम चलाएं और धैर्य रखें। नई रिपोटरे के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है। देश की मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि, कीव की सड़कों पर युद्ध छिड़ गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *