Sunday , 26 July 2026

बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को घेरा 

पानीपत, 9 अक्टूबर: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन काफी लम्बे समय से कर्मचारियों की मांगो को लेकर प्रदर्शनरत है।  कर्मचारियों की मुख्य मांग है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू की जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो , एस्मा जैसे काले कानून को रद्द किया जाए और इसके आलावा कैशलेस मेडिकल पॉलिसी लागू हो। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार ने ज्यादातर मांगे मान ली थी लेकिन अभी तक यूनियन की मांगो को सरकार ने लागु नहीं किया है।
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों को लेकर पानीपत उपायुक्त को  ज्ञापन सौंप। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्द ही इन मांगों को पूरा नहीं किया गया  तो आने वाली 23 तारीख को पूरे हरियाणा से कर्मचारी पंचकूला पहुँच कर एसीएस पावर का घेराव करेंगे, जिसका पहले से ही विभाग को नोटिस दिया जा चूका है। अगर फिर भी उनकी मांग पर गौर नही किया गया तो 30 तारीख को एक दिन की हड़ताल की जायेगी अगर उसके बाद भी स कोई असर नहीं हुआ तो कर्मचारी महासंघ की तरफ से 14 -15 नवंबर को दो दिन की हड़ताल रहेगी, जिसमे कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *