Monday , 27 July 2026

हरियाणा में बज गया चुनावी बिगुल, इस तारीख को होंगे नगर निकाय चुनाव

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में चुनावी शंखनाद हो गया है। नगर निकाय चुनाव 24 अप्रैल को होंगे। प्रदेश में पंचायती चुनावों के लिए अभी इंतजार है लेकिन इससे पहले नगर निकाय चुनाव की तैयारी हो गई है। प्रदेश की 51 नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव होंगे।  चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे

उन्होंने बताया कि, प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे। इसके लिए हरियाणा के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को तैयारियों के आदेश दे दिए गए हैं।  चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 51 नगर पालिका, नगर परिषद के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे , फाइनल शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने इसके लिए चुनाव आयोग को सिफारिश कर दी है, जिसके बाद अब चुनाव अयोग इसकी तैयारियों में जुट गया है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 24 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *