हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान जनसंवाद कर रहे थे, तभी वह स्पीच देते समय मंच पर गिरे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके बाद कंवरपाल गुर्जर को यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी जांच की जा रही है। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के बड़े भाई अशोक कुमार बहादुरपुर ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
