रतिया में एक युवक की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं,,,,,बतादें कि हत्या के मुख्य आरोपी अक्षय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है,,,,,,लेकिन इस मामले में 4 अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं,,,,,,, रतिया थाना के प्रभारी मनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दो ओर आरोपियों को भूंदड़वास नहर के पास से गिरफ्तार किया है,,,,,,जिनकी पहचान ढाणी भरपूर निवासी राहुल और सुभाष के रूप में हुई है,,,,,,,, उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से एक लोहे की पाईप और डंडा भी बरामद किया गया है,,,,, वहीं इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अक्षय की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है,,,,,,,फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी,,,,,,,,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बतादें कि 28 जून की रात को रतिया के मॉडल टाउन चौक के पास साहिल पर कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला किया था ,,,,,, और सरेआम बुरी तरह से पीट पीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था,,,,,,,,, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी,,,,,, वहीं इस मामले में मृतक के भाई गौरव ने शहर रतिया थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था,,,,,,,,,जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 2 अन्य आरोपी को काबू कर लिया वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
