हरियाणा राशन डिपो होल्डर ने उपमंड़ल कार्यालय में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अजय चौपड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से डिपो होल्डर ने सरकार से स्थाई मासिक आमदनी की मांग की है। इससे पूर्व सभी डिपो होल्डर ने उपमंड़ल कार्यालय में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डिपो होल्डर्स का कहना है कि सरकार ने सभी वर्गों के हितों को देखते हुए उनकी मांगों को पूरा किया है। वहीं सरकार डिपो होल्डर्स की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसा कर सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। डिपो होल्डर्स को सरकार से मिलने वाला कमीशन नाम मात्र होता है, जिससे उनके परिवार का गुजर ही बड़ी मुश्किल से चलता है। इसलिए डिपो होल्डर्स कि मांग है कि उन्हें स्थाई मासिक आमदनी दी जाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
