Tuesday , 28 July 2026

दुकान में घुसकर युवक की डंडों से की पिटाई

फतेहाबाद, 24 नवंबर(जितेंद्र मोंगा): एक युवक पर लाठियों से हमले का एक वीडियों सामने आया है। वीडियो फतेहाबाद की मोबाइल मार्किट का बताया जा रहा है। जहाँ दुकान में घुसकर दो युवकों ने एक युवक पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक जिन्होंने हाथों में डंडे पकडे हुए हैं साफ दिखाई दे रहे हैं। इन बदमाश युवकों ने दुकान में आते ही युवक पर बिना रुके डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

वीडियो में युवक अपशब्द बोलते भी सुनाई दिए। वहीं जब यह सब हो रहा था दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी लेकिन कोई भी पीटते हुए युवक को बचाने आगे नहीं आया। बता दें यह वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी उमेद सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर अपराध बताया और कहा इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

बता दें वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *